Looking For Anything Specific?

ads header

मेरी प्यारी पोती बेबी यशस्वी सिंह, नन्ही मॉनिटर, बड़ी जिम्मेदारी!

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । स्कूल टाइम में हर बच्चे का ये सपना होता है कि वो अपने क्लास का मॉनिटर बने. लेकिन, सभी बच्चों का ये सपना पूरा नहीं पाता । ऐसे में जब जो भी बच्चा अपने क्लास का मॉनिटर बनता है, उसके पैरेंट्स भी इस बात से बहुत खुश होते हैं । क्लास मॉनिटर बनना हर बच्चे और उसके पैरेंट्स दोनों के लिए गर्व की बात होती है ।

क्लास मॉनिटर बनने की खुशी क्या होती है, एक बच्चा जिसे क्लास का मॉनिटर बनाया जाता है वो कितना खुश होता है और साथ ही उसके माता-पिता भी इस बात से काफी खुश होते हैं। मेरी पोती बेबी यशस्वी सिंह जो सी एम श्री स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ती है। वह स्कूल यूनिफॉर्म में खुशी से घर आकर बताती है कि आप सब के आशीर्वाद से और मेरी पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत को देखकर मैडम ने मुझे क्लास का मॉनिटर बना दिया है, ये मेरा मॉनिटर का बैज देखो।

इस बात को सुनकर उसके मम्मी-पापा भी उसकी इस खुशी में शामिल हुए। उसकी मां और दादी भी बेटी और पोती पर काफी गर्व महसूस कर उसे दुलार करती रही।

Post a Comment

0 Comments