दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) l
मंदसौर/अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार
देर रात एक दर्दनाक सड़क
हादसे में तीन लोगों की मौत हो
गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर
रूप से घायल हो
गया। हादसा उस समय हुआ
जब खाटूश्याम जी के दर्शन
के लिए जा रही तेज
रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक
में पीछे से जा घुसी।
प्राप्त जानकारी
के अनुसार, कार में सवार सभी लोग खाटूश्याम के लिए निकले
थे। मृतकों में दो लोग गुरुग्राम
(गुड़गांव) के रहने वाले
बताए जा रहे हैं,
जबकि एक मृतक राजस्थान
के अलवर जिले का निवासी था।
अंधेरा और
बारिश
बनी
हादसे
की
वजह
पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि
हादसा मंदसौर के पास एक्सप्रेस-वे पर हुआ।
उस समय तेज बारिश हो रही थी
और सड़क पर घनघोर अंधेरा
था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक
की पीछे की लाइट बंद
होने के कारण कार
चालक को ट्रक दिखाई
नहीं दिया।
हादसे
में घायल हुए बिजेंदर ने बताया, "हम
सभी अलवर और गुरुग्राम से
खाटूश्याम जी के दर्शन
के लिए जा रहे थे।
सभी भक्ति भाव में लीन थे। एक्सप्रेस-वे पर अचानक
ट्रक सामने आ गया। ट्रक
की बैक लाइट बंद थी और बारिश
के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था,
इससे पहले कि ड्राइवर संभल
पाता, कार ट्रक में जा घुसी।"
भजन करते
हुए
जा
रहे
थे
श्रद्धालु
बिजेंदर के अनुसार, हादसे
में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अरविंद,
कैलाश और बिंदर के
रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार
के परखच्चे उड़ गए और तीनों
की मौके पर ही मौत
हो गई।
सूचना
मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची और राहत एवं
बचाव कार्य शुरू किया। घायल बिजेंदर को तुरंत नजदीकी
अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज
कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के परिजनों को
सूचना दे दी गई
है ।

0 Comments