Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

SAMAJHIT EXPRESS NEWS

समाजसेवी चतर सिंह रछौया ने कार्यक्रम में समाज को सम्बोधित किया

 




दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l जन-जन के आराध्य, सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्राकट्य दिवस, के पावन अवसर पर श्री बाबा रामदेव मंदिर, बैंड मार्किट करोल बाग दिल्ली से भव्य शोभा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व महासचिव समाजसेवी चतर सिंह रछौया ने शामिल होकर लोकदेवता बाबा रामदेवजी के मंदिर में शीश नवाकर समस्त समाज के लोगो के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया। समाज के लोगो से आगामी अखिल भारतीय रैगर महासभा के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वोट देकर जीताने की अपील की। नांगलोई में आज तक किये गए समाजहित के कार्यों के बारें में बताया।



Post a Comment

0 Comments