Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

SAMAJHIT EXPRESS NEWS

लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्राकट्य दिवस पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l महोत्सव संचालन समिति (पंजी) के तत्वाधान में लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्राकट्य दिवस, भादवा बीज के पावन अवसर पर श्री बाबा रामदेव मंदिर, बैंड मार्किट करोल बाग दिल्ली से 47 वी भव्य शोभा यात्रा 2026 निकाली गई। जिसमें सभी जाति धर्म के हजारो की संख्या मे दिल्ली के हर क्षेत्र से समाजिक,राजनीतिक धार्मिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों के अलावा महिला,पुरुष बच्चो ने श्रद्धा से शामिल होकर बाबा का आर्शिवाद लिया।

जन-जन के आराध्य, सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज की मनमोहक झांकियों एवं भक्तिमय वातावरण से सजी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।



Post a Comment

0 Comments