Looking For Anything Specific?

ads header

रैगर समाज की बेटी दीपिका ने चेन्नई में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता

 


दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया ) । रैगर समाज की उड़नपरी बेटी दीपिका, पुत्री अशोक कुमार बोकोलिया, लोसल (सीकर) निवासी और श्रीगंगानगर में बीए की छात्रा ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 से 27 अक्टूबर तक हुए जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1000 मीटर की दौड़ 2 मिनट 55.22 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 

दीपिका की शानदार सफलता यह साबित करती है कि गांव की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती। जरूरत सिर्फ सही मंच, बेहतर प्रशिक्षण और लगातार मेहनत की होती है। दीपिका की नजर अब आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और समाज का नाम रोशन करने पर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की अंडर-18 बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में देशभर के प्रतिभावान एथलीटों के बीच राजस्थान की धाविका दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने स्वर्ण पदक जीता है।

दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय कोच और माता पिता व परिवारजनो को दिया, जिन्होंने अभ्यास के दौरान उसका लगातार हौसला बढ़ाया। दीपिका का लक्ष्य आगे भी अपनी प्रदर्शन क्षमता में सुधार करना और देश-प्रदेश के लिए बेहतर उपलब्धियां हासिल करना है।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर दीपिका ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव लोसल (सीकर) सहित श्रीगंगानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, परिजनों और समाज के लोगो ने दीपिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

Post a Comment

0 Comments