Looking For Anything Specific?

ads header

धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप महाराज जी की 132वीं जन्म जयंती पर श्री विष्णु मंदिर मादीपुर में सत्संग समारोह

 


दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया ) । धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप सत्संग सभा (पंजी.), मादीपुर, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को श्री विष्णु मंदिर, रैगर समाज, मादीपुर, नई दिल्ली में परम पूज्य धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप महाराज जी की 132वीं जन्म जयंती के पावन एवं मंगलमय अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं सत्संग समारोह बड़ी ही धूमधाम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरुप जी महाराज ने समाज के हर व्यक्ति को जात-पात, धर्म मजहब से ऊपर उठकर समाज व राष्ट्र के नव निर्माण के लिए प्रेरित किया l उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण सन्देश दिया था कि केवल शिक्षा के बल पर ही समाज विकास कर सकता है, शिक्षा से ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है l समाज को अपने ऐसे सपूत पर गर्व है जिसने हमारे मन-मस्तिष्क में आध्यात्मिकता के द्वारा शांति और सद्भाव के अलावा लोगो को संगठित कर समाज विकास करने की राह दिखाई l धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरुप जी महाराज का एक-एक चरित्र अनुकरणीय है । उनके एक-एक गुण के ऊपर इतिहास लिखे हुए हैं ।

धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप सत्संग सभा (पंजी.), मादीपुर, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को श्री विष्णु मंदिर, रैगर समाज, मादीपुर, नई दिल्ली में परम पूज्य धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप महाराज जी की 132वीं जन्म जयंती के पावन एवं मंगलमय अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं सत्संग समारोह में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों स्त्री-पुरूष श्रद्धा और भक्ति के साथ पधारे ।

सुनील कुमार सबलानिया (प्रधान) ने समस्त सम्माननीय अतिथिगण, सत्संग सभा के मंत्रिमंडल, कार्यकारिणी सदस्यगण, गुरु महाराज जी के श्रद्धालु शिष्यगण, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण, समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा हमारे सभी इष्ट-मित्रों के प्रति हम हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

नरेंद्र अटल (महामंत्री) ने कहा कि धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप महाराज जी की जयंती के पावन एवं मंगलमय अवसर पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति, अटूट श्रद्धा, आत्मीय स्नेह, अमूल्य सहयोग एवं समर्पण ने इस आयोजन की शोभा को चार चाँद लगा दिए। आप सभी के सहयोग से यह समारोह श्रद्धा, भक्ति, प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बना। आपकी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम को सफल बनाया, बल्कि परम पूज्य गुरु महाराज जी के प्रति हमारी आस्था एवं श्रद्धा को भी नई ऊर्जा प्रदान की। हम प्रार्थना करते हैं कि परम पूज्य धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप महाराज जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव, एकता एवं धार्मिक चेतना निरंतर बढ़ती रहे।

कार्यक्रम के अंत में धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरूप सत्संग सभा (पंजी.), मादीपुर, नई दिल्ली के समस्त पदाधिकारियों द्वारा आये हुए महानुभावो का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा

Post a Comment

0 Comments