Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

SAMAJHIT EXPRESS NEWS

समाजसेवी चतर सिंह रछोया द्वारा जयपुर में नगर निगम वार्ड 37 से विजयी देवीलाल कांसोटिया का स्वागत किया

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l जयपुर में नगर निगम वार्ड 37 से चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: कांग्रेस से रैगर समाज के उम्मीदवार देवीलाल कांसोटिया ने भाजपा प्रत्याशी को तीन हज़ार से अधिक मतों से हरा कर भारी बहुमत से ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज कराने पर दिल्ली से अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व महासचिव व समाजसेवी चतर सिंह रछोया बधाई देने के लिए अपनी टीम के साथ जयपुर पहुंचे।

अखिल भारतीय रैगर महासभा के पूर्व महासचिव व समाजसेवी चतर सिंह रछोया द्वारा क्षेत्रीय जनसमूह के बीच में विजयी देवीलाल कांसोटिया को राजस्थानी पगड़ी  बंधवाकर शाल उढ़ा कर फूल मालाओ से स्वागत कर जीत की बधाई दी। वार्ड में शानदार जीत की खुशी में समर्थकों ने रैगर समाज के नारे लगाए।

सिविल डिफेन्स वालंटियर देवीलाल कांसोटिया क्षेत्रीय लोगो के सुख दुःख में कार्य किया किया, जिस का कारण है कि क्षेत्र की जनता ने देवीलाल कांसोटिया द्वारा किये गए समाजहित के ऐतिहासिक कार्यों पर अपनी मुहर लगा कर जीत दिलाई।

राजस्थान के नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था और बीते शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था ।



Post a Comment

0 Comments