Looking For Anything Specific?

ads header

ज्वालापुरी स्थित दुर्बल नाथ वाटिका मे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन

 


फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से खेल के मैदान में युवाओं ने खेल भावना के साथ आपसी सद्भाव, अनुशासन, टीम भावना और एकता का संदेश दिया।

दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया ) । सतगुरु दुर्बल सहाय स्पोर्ट्स ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान मे 24 व 25 अक्टूबर 2026 को मदर डेयरी के पीछे ज्वालापुरी स्थित दुर्बल नाथ वाटिका मे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा हैँ. जिसमे 24 अक्टूबर को फुटबॉल टीमों द्वारा लीग मैच खेले गए। समाजसेवी राजिंद्र खितौलिया जी खेल के मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका आशीर्वाद से उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी राजिंद्र खितौलिया जी, और सतगुरु दुर्बल सहाय स्पोर्ट्स ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष आर एन खटीक साहब ने किया।

समाजसेवी राजिंद्र खितौलिया जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और सामूहिकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना अपने आप में काबिले तारीफ है । ज्वालापुरी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच देकर निखारने की जरूरत है, ताकि वे राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष आर एन खटीक साहब ने बताया की इस टूर्नामेंट मे विभिन्न क्षेत्रो से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उदघाटन के साथ पहला लीग मैच झज्झर और ज्वालपुरी की टीम के बीच खेला गया। मैच के दौरान झज्झर टीम ने उत्कृष्ट तालमेल, आक्रामक खेल शैली एवं सुदृढ़ रक्षा का परिचय देते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, और फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्वालापुरी टीम को 4-0 से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच रोमांचक खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसे देखने के लिए मैदान के चारों तरफ सैकड़ों खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और दर्शकों ने खेल का जमकर लुत्फ उठाया ।

उन्होंने आगे कहा कि रविवार 25 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21हजार रुपये व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा थर्ड प्राइज 51सौ रुपये नगद देकर सम्मानित किया जाएगा।

उपाध्यक्ष शंकर लाल भीलवारा ने कहा कि ज्वालापुरी, दिल्ली में सतगुरु दुर्बल सहाय स्पोर्ट्स ट्रस्ट (रजि.) द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। दिल्ली के ज्वालापुरी क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में स्थानीय जनप्रतिनिधि/ट्रस्ट और खेल मैदान/स्टेडियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सतगुरु दुर्बल सहाय स्पोर्ट्स ट्रस्ट (रजि.) के पदाधिकारियों मे अध्यक्ष आर एन खटीक साहब, उपाध्यक्ष शंकर लाल भीलवारा, कोषाध्यक्ष संजय परेवा, वित्त सचिव प्रशांत कमवाल व संगठन सचिव विष्णु चावला, समाजसेवी हरिचंद राजोरा और समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया सहित ट्रस्ट अन्य गणमान्य महानुभाव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments