दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (परवेश मेहरा
पत्रकार) । कमलादेवी
जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर, राजस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित कम्मू
राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों से, विभिन्न क्षेत्रों में
कार्यरत उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को 26 जनवरी, 2027 गणतंत्र दिवस पर
"कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2027" से सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम
में चयन समिति द्वारा चयनित प्रतिभाओ को ही सम्मानित किया जाएगा।
समाजहित एक्सप्रेस
न्यूज़ दिल्ली के पत्रकार और डिवीज़नल वार्डन रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को समाजसेवा
और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड
के लिए चयनित किया गया है। रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को यह सम्मान जनसरोकारों से जुड़े
मुद्दों को प्रभावी ढंग से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निर्भीक पत्रकारिता
के माध्यम से उठाने के योगदान तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए
चयन किया गया। पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने आमजन की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों
को निरंतर प्रमुखता से सामने रखा है।
रघुबीर सिंह
गाड़ेगांवलिया केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी व्यापक
पहचान रखते हैं। वर्तमान में वे दिल्ली से संचालित ‘समाजहित लक्ष्य फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय
अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ
ही वे अनेक सामाजिक संस्थाओ के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंद
लोगों की सहायता से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भारत के अलग-अलग
राज्यों में जैसे हरियाणा, राजस्थान, उतर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश,
पंजाब, कर्नाटक आदि में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चूका है।
डॉ एस के
फगेड़िया अध्यक्ष कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर, राजस्थान द्वारा जारी सूची के
मुताबिक कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से चयनित अन्य महानुभावों
में डॉ सागर सौरभ (सामाजिक सेवा) दिल्ली, राजकुमार (पर्यावरण) हरियाणा, संदीप कुमार
जैन (शिक्षा) राजस्थान, डॉ लतेश परमार (महिला सशक्तिकरण) गुजरात, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
(साहित्य सृजन) उतर प्रदेश, देशवीर नैन (सामाजिक सेवा) उतर प्रदेश, वृक्ष मित्र ग्रुप
(पर्यावरण) हरियाणा, दिनेश कुमार बहुगुणा (पत्रकारिता) उत्तराखंड, कलमकार (साहित्य)
उतर प्रदेश, डॉ प्रकाश चंद टेलर "पाथेय" (शिक्षा,साहित्य,पर्यावरण) राजस्थान,
सुश्री अनीशा भार्गव (साहित्य) राजस्थान, डॉ गणेश सुशिलाई तुकाराम मुंडे (साहित्य)
महाराष्ट्र आदि प्रतिभाशाली विभूतियों का चयन किया है।


0 Comments