Looking For Anything Specific?

ads header

महासभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बद्रीनारायण झिंगिनिया के समर्थन में रमाबाई हॉल में सभा आयोजित की गई



रैगर समाज में व्यवस्था परिवर्तन की हुंकार, निष्पक्ष नेतृत्व का संकल्प और सामाजिक एकता का ऐलान

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजीकृत) के आगामी चुनाव-2026 को लेकर बद्रीनारायण झिंगिनिया के समर्थन में दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के रमाबाई हॉल में रैगर समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई ।

मनोज कुमार उदेनिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रैगर समाज में नई दिशा, नई सोच और व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम के तहत डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के रमाबाई हॉल में रैगर समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई, जिसमे दूर-दराज से पधारे सैकड़ों समाज बंधुओं ने भाग लेकर सामाजिक एकता, संगठन की कार्यप्रणाली और भविष्य के नेतृत्व को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में अखिल भारतीय रैगर महासभा की कार्यप्रणाली और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित समाजबंधुओं ने संगठन को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समाजहित के प्रति समर्पित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विचार-विमर्श के उपरांत समाज के प्रबुद्धजनों ने आगामी चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए ऐसे नेतृत्व का चयन करने का संकल्प लिया, जो निष्पक्ष, निर्विवाद और किसी राजनीतिक दल के प्रभाव से स्वतंत्र रहकर समाज के हितों के लिए कार्य करे। सभा में उपरोक्त प्रस्ताव का उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

सभा में समाज बंधुओ ने एकमत से कहा कि यह केवल अखिल भारतीय रैगर महासभा का चुनाव नहीं है, आज समाज की दिशा और दशा बदलने का संकल्प लेने का समय है। इसलिए मौजूदा महासभा में बदलाव लाने के लिए बद्रीनारायण झिंगिनिया के पेनल को विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग और समर्थन करने का संकल्प लिया।

सभा में अखिल भारतीय रैगर महासभा पंजी के महासचिव सुरेन्द्र जलुथरिया, सचिव डॉ. रविन्द्र नारोलिया, संगठन सचिव जयकिशन नारोलिया, सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उदेनिया, जिलाध्यक्ष दौसा श्रवण निचिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजस्थान भानु प्रताप खोरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा धमेन्द्र ठागरिया, युवा जयपुर अध्यक्ष प्रवीण बोहरा, सचिव युवा प्रकोष्ठ रामनारायण जाबडोलिया, महेश नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन मौर्य, पूर्व महासचिव पुरुषोत्तम बाकोलिया, पूर्व कार्यकारणी सदस्य दुलीचन्द बाकोलिया, पूर्व संगठन सचिव एडवोकेट राजेश जाजोरिया, पूर्व कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट राकेश कुमार वर्मा एवं समाज के सम्माननीय प्रबुद्धजनों में मुरलीपुरा से मदन बेनीवाल,पंजाब से लालचंद गढ़वाल, निवाई से मास्टर मदनलाल, टोंक से हरीलाल बड़ीवाल,नागौर एडवोकेट अशोक चौहान,जमवारामगढ़ से केदारचंद जलुथरिया आदि मौजूद होकर अपने विचार व्यक्त किये।

Post a Comment

0 Comments