दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
नई दिल्ली, 11
अक्टूबर 2026 श्री रैगर चौपाल में संविधान ज्ञान प्रतियोगिता द्वितीय 2026 का सफल आयोजन
किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग
लिया।
परीक्षा
के दौरान हॉल में बैठे अभिभावकों एवं आगंतुकों ने बड़े पर्दे
पर लाइव तस्वीरों के माध्यम से
चलती परीक्षा को देखा। परीक्षा
के उपरांत श्री हेमंत अलूरिया जी द्वारा बाबा
साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन
के कठिन समय की झलकियों को
सोलो नाटक के माध्यम से
प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बच्चों और अभिभावकों के
बीच संविधान से संबंधित ओरल
क्विज (मौखिक प्रश्नोत्तरी) का आयोजन किया
गया, जिसमें दिल्ली प्रान्तीय रैगर पंचायत की उपप्रधान सुश्री
योगेश्वरी पीपलीवाल जी द्वारा पूछे
गए प्रश्नों का उत्तर देने
में सभी ने बढ़-चढ़कर
हिस्सा लिया और सही उत्तर
देने पर उपहार प्राप्त
किए।
इसके बाद सभी प्रतिभागी बच्चों को उपस्थित अतिथियों
द्वारा प्रतिभागी प्रमाण-पत्र एवं पेन प्रदान किए गये तथा मेधावी बच्चों को विशेष पुरस्कारों
से सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार: 5000/- रुपये
नकद, प्रमाण-पत्र, बाबा साहेब की पुस्तक, गौतम
बुद्ध की प्रतिमा एवं
मोमेंटो - उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के माननीय सांसद
श्री योगेंद्र चांदोलिया जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार: 3000/- रुपये
नकद, मोमेंटो, गौतम बुद्ध प्रतिमा, पुस्तक, पेन एवं प्रमाण-पत्र - दिल्ली के प्रसिद्ध व्यवसायी
एवं शिक्षाविद श्री प्रेम चन्द जलुथरिया जी द्वारा प्रदान
किया गया तथा तृतीय पुरस्कार: 2000/- रुपये
नकद, मोमेंटो, प्रमाण-पत्र एवं बुद्ध प्रतिमा - प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राजनेता श्री मदन खोरवाल जी एवं श्रीमती
सुशीला खोरवाल जी (पूर्व निगम पार्षद) द्वारा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार
के रूप में मोमेंटो, सिल्वर प्लेटेड बुद्ध प्रतिमा, पुस्तक, पेन एवं प्रमाण-पत्र आमंत्रित शिक्षाविद अतिथियों द्वारा दिए गए।
कार्यक्रम
का मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक श्री
कृष्ण सीवाल ने
किया व कार्यक्रम के
अंत में SGP दिल्ली के प्रभारी श्री
पृथ्वीराज बारोलिया ने धन्यवाद प्रस्ताव
प्रस्तुत किया, जिसमें सहयोगी संस्थाओं - दिल्ली प्रान्तीय रैगर पंचायत, श्री शिव सेवा कमेटी, अम्बेडकर संवाद मंच, श्री शिव सेवार्थ रैगर समिति, दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री
पन्नालाल सिंघाड़िया एवं उनकी टीम, दिल्ली पुलिस तथा सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार
व्यक्त किया गया। सभी के लिए बेहतरीन
जलपान (Refreshment) की व्यवस्था की
गई थी।
कार्यक्रम के प्रभारी श्री
कृष्ण कुमार सिवाल एवं श्री पृथ्वीराज बारोलिया ने बताया कि
संविधान को जानना आज
की पीढ़ी की सबसे बड़ी
जरूरत है। इस प्रकार के
कार्यक्रम हर समाज की
संस्थाओं को आयोजित करने
चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी में कानूनी जागरूकता बढ़े, पाखंड से मुक्ति मिले
और तर्कसंगत सोच का विकास हो।


0 Comments