Looking For Anything Specific?

ads header

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पुष्कर गंगा माता मंदिर पर सत्संग संपन्न

 


सुगनचंद जी बोहरा अध्यक्ष, मदनलाल जी चौहान महामंत्री देवीलाल जी बाकोलिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । रेगर समाज पुष्कर गंगा माता मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर, 23नवंबर 2026 सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मेले पर विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में अध्यक्षता संत श्री  किशना राम जी महाराज डेगाना रहे। मुख्य अतिथि बन्ना राम जी महाराज रहे।

सुखदेव आरटिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्संग का शुभारंभ संत महात्माओं और कार्यकारिणी सदस्यों ने रेगर समाज के आदर्श संत श्री ज्ञान स्वरूप जी महाराज की तस्वीर और गंगा माता की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर, पुष्प हार चढ़कर किया। मंगलाचरण के 5 भजन बन्ना राम जी महाराज किशनगढ़ ने सुनाए। फिर उपस्थित संतों ने समय अनुसार गुरु महिमा, सत्संग महिमा,चेतावनी - उपदेशात्मक  भजन, प्रवचन प्रस्तुत किए। सभापति किशनाराम जी महाराज ने कहा कि सत्संग व सतगुरु का साथ किस्मत वालों को ही मिलता है। धन दौलत,पुत्र रत्न, पत्नी सुख किसी को भी मिल सकते हैं।

सत्संग और सतगुरु के साथ से मानव का लोक ,परलोक सुधर जाता है।मांगीलाल जी महाराज ने संत श्री ज्ञान स्वरूप जी महाराज के द्वारा समाज सुधार, शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु,रूढ़िवादी परंपराओं को खत्म करने हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

 सत्संग में कैलाश जी महाराज करकेड़ी ,अमराराम जी समेल, हुकमाराम जी नई दिल्ली करोल बाग,हुकमदास केपी  मेड़ता ,रतन जी बोरावड,नेमीदास दास जी जयपुर, सूरजदास जी जयपुर, हरि नारायण जी जयपुर, बंसी राम जी गोरड़ा, टोडारायसिंह

,प्रहलाद जी मालपुरा,पांचूराम  ढाणी किशनगढ़, घीसाराम की आराई, गरीब दास जी सरवाड़, भंवर जी गगवाना किशनगढ़, रामदयाल जी आगूचा, प्रेम जी मांडलाव, देवकरण जी किशनगढ़, नशा मुक्ति प्रेरक किशनगढ़, केसु राम जी बेगूं, हजारीलाल जी काटूदामोड़, नाथूराम जी आंजना महादेव देवगढ़ ,राम कल्याण जी मौर्य जगतपुरा जयपुर, मदन जी बुबानी,छोगाराम जी किशनगढ, कचरू राम जी सलेमाबाद, मेघानंद जी रैण,  सोहन जी अजमेर ,लादूराम जी रहड़ शाहपुरा,गंगाराम जी रामपुरिया आदि संतों ने भजन, प्रवचन प्रस्तुत किए ।

सत्संग में ही नई कार्यकारिणी का गठन किया।अध्यक्ष पद पर सुगन चंद जी बोहरा अजमेर,महामंत्री पद पर मदन लाल जी चौहान अजमेर को, कोषाध्यक्ष पद पर देवी लाल जी बाकोलिया पुष्कर को निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष श्रीमान सुगनचंद जी बोहर ने कहा कि मै निस्वार्थ भाव से समाज  की सेवा करता रहूंगा और मंदिर विकास कार्य करता रहूंगा।

मंदिर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतू 50 गद्दे देने की घोषणा कीऔर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू भवानीशंकर राठोड़िया ने भी 50 गद्दे देने की घोषणा की।

आए हुए संतों का स्वागत सत्कार कार्यकारिणी पदाधिकारी सुगनचंद जी बोहरा अध्यक्ष, मदन लाल जी चौहान महामंत्री, देवी लाल जी बाकोलिया कोषाध्यक्ष, सोहनलाल जी उदेनियां नांदला उपाध्यक्ष, सुखदेव आरटिया बिजयनगर उपाध्यक्ष,  भवानीशंकर जी राठोड़िया , लक्ष्मण जी कुर्ड़िया ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शॉल  ओढाकर,उपहार राशि देकर स्वागत सत्कार किया।

Post a Comment

0 Comments