Looking For Anything Specific?

ads header

सीताराम बड़गुजर ने संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन में सदस्यता ग्रहण व सहयोग राशि प्रदान की, आभार एवं धन्यवाद ।

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । नवम्बर 2026 को संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन कोंचिग सेन्टर रोहतक हरियाणा के प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज बड़गुजर जी, उपाध्यक्ष राम प्रताप बसवाला जी, महासचिव भाई सुरेन्द्र बहल सदस्य प्रेम सोलंकी जी रामप्रताप बागोरिया जी की उपस्थिति में दिल्ली गुरु हरिकिशन नगर निवासी सीताराम बड़गुजर सपुत्र स्वर्गीय श्री किशोरी लाल बड़गुजर जी ने 21000 रुपये सदस्यता राशि देकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की  संस्था को एक कमरे की 2 लाख 51 हजार की सहयोग राशि देकर संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन में सहयोग किया।

सीता राम बड़गुजर जी ने कहा कि संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन रोहतक के प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी की टीम समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। खटीक समाज को इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। जिससे खटीक समाज के होनहार छात्र छात्राओं को IAS, IPS, HCS, RAS  व उच्च शिक्षा की अच्छी कोंचिग प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सके। जिससे समाज का उत्थान हो सके।

इस मौके पर प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी ने कहा कि कोंचिग सेन्टर रोहतक में दो मंजिल का लेंटर डाल दिया गया है। नीचे की मंजिल का लगभग  95/ काम पूरा किया जा चुका है। नीचे की मंजिल का फर्श का ग्रेनाइट का काम पूरा हो चूका है। खिड़की व बिजली का काम किया जा रहा है। समाज के सहयोग से जल्दी ही इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगां।

प्यारे लाल कटारिया जी ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी खटीक समाज व हरियाणा सरकार के सहयोग से 2026 - 2027 के सत्र से कोंचिग का कार्य शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है। समस्त कार्यकारिणी ने सीताराम बड़गुजर जी का 21000/ आजीवन सदस्यता ग्रहण करने व कमरा निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये सहयोग राशि देने के लिए तहदिल से आभार एवं धन्यवाद करता है।

 

Post a Comment

0 Comments