Looking For Anything Specific?

ads header

किरणदेवी सुराना के नेत्रदान से दो लोग दुनिया देख सकेंगे

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। बीदासर के मालियों के बास निवासी की किरणदेवी सुराना पत्नी भंवरलाल सुराना 83वर्ष का निधन संथारा पूर्वक देवलोकगमन होने पर परिजनों उनके पुत्र नरेशकुमार सुराना, पुत्री बरखा पुगलिया पौत्र नव्याश सुराना व सुराना परिवार ने नेत्रदान की स्वीकृति देने पर प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने रात्रि में बीदासर पहुंच कर सफलतापूर्वक नेत्र संग्रह किया।

आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि किरणदेवी सुराना के परिवार ने परमार्थ एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके नेत्रदान किये जिससे दो अंधता के शिकार लोग इस दुनिया को देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बीदासर में यह पहला नेत्रदान हुआ है तथा इस केन्द्र का यह 66वां नेत्रदान है। इस केन्द्र में सरदारशहर से 21, श्रीडूंगरगढ़ से 17, सुजानगढ़ से 6, रतनगढ़ 4, सादुलपुर से 3, लूणकरणसर से 2, सीकर, राजलदेसर,छापर, लाडनूं, बीदासर से एक एक एवं सरदारशहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर से 3 एवं मालसर, उड़सर,बोघेरा से एक एक एवं श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कुन्तासर एवं मोमासर से एक एक नेत्रदान हो चुका है।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद बीदासर के अध्यक्ष चिराग बेंगानी, मंत्री रोहित बच्छावत, कोषाध्यक्ष आलोक  छाजेड़ नेत्रदान प्रभारी रितिक बोथरा, एबीटीवाईपी समिति सदस्य पारस बैद एवं नेत्रदान थली प्रभारी लोकेश सेठिया उपस्थित थे। किरणदेवी सुराना के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर ने आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments