Looking For Anything Specific?

ads header

जोधपुर में समता सैनिक दल का प्रदेश सम्मेलन सम्पन्न

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) ।  समता सैनिक दल  राजस्थान का प्रदेश सम्मेलन 11 अक्टूबर 2026 रविवार को  जोधपुर में सम्पन्न हुआ, सम्मेलन का आयोजन जोधपुर के मेघवाल छात्रावास शिक्षण संस्थान मसूरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ l 

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समता सैनिक दल की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कमला बुगालिया ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित सम्मेलन में   मुख्य अतिथि समता सैनिक के राष्ट्रीय सचेतक एवं प्रभारी राजस्थान बृजेंद्र सिंह  तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजस्थान राकेश कुमार वर्मा  थे  जबकि अति विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह एवं दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी.बौद्ध थे l

साथ ही अजाक के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत रोयल दल के प्रदेश महासचिव रमेश गहलोत एवं गोरधन जयपाल  के साथ महिला विंग जिलाध्यक्ष अरुणा बारूपाल अन्य मंचासीन अतिथि रहें।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमला बुगालिया ने की l

कार्य्रकम  का शुभारम्भ  बाबा साहब  की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं  पुष्पांजलि के साथ  हुआ, फिर पंचशील पाठ का वाचन हुआ l

सम्मेलन में  मुख्य अतिथि दल के राष्ट्रीय सचेतक एवं प्रभारी ब्रजेंद्रसिंह ने राजस्थान में समता सैनिक दल को मजबूत करने एवं दल में समर्पित सक्रिय  सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया l

दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजस्थान राकेश कुमार वर्मा  ने दल में युवाओं एवं महिलाओं को  जिम्मेदारी देने एवं प्रदेश के सभी जिलों में दल की शाखाओं में इनकी संख्या बढ़ाने  पर विचार विमर्श हुआ l 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी बौद्ध ने गांव,ढाणी एवं सुदूर क्षेत्रों के  अधिकाधिक लोगों को दल  की सदस्यता दिलाने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।

गत 24 सितम्बर 2026  को समता सैनिक दल के स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय मुख्य सचेतक डॉ ए आर जोशी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक उम्मेदसिंह गौतम,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ सी पी सिंह एवं राष्ट्रीय सचेतक गुरुचरण सिंह  द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इस सम्मेलन में  विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श कर किया गया तथा तदनुसार  आगामी योजनाएं  बनाने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन में  मदनलाल ओजस्वी चितौड़गढ़, सोहनलाल अलवर, नेमीचन्द  नवल पाली,अमित धन्दे  बाड़मेर  एवं जयपुर,दौसा,ब्यावर, सोजत सिटी,सिरोही,सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने  भी संबोधित किया l  साथ ही उनके जिलों के  कई पदाधिकारी एवं कार्यकता  भी उपस्थित रहे l 

अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन,राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त रोयल  ने अपने सम्बोधन  में  दलितों, वंचित एवं बहुजन समाज के हित में समता सैनिक दल के कार्यों की सराहना की। इस मीटिंग में भंवरलाल बुगालिया,एवं आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी  के जिलाध्यक्ष ई. लुभास राठौड़ ने भी सम्बोधित किया। 

दल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोरधन जयपाल ने राजस्थान में समता सैनिक अब दल के शुभारंभ से आज तक की प्रगति से अवगत कराया।  अरुणा बारूपाल ने महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

समता सैनिक दल जोधपुर  के जिलाध्यक्ष डॉ  नवीन कुमार  ने कार्य्रकम का संचालन किया जबकि चंद्रप्रकाश मेघवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  जगदीश जायल, राजेश्वरप्रताप सिंह,  पी आर बोस, रमेश मेघवाल, खुशहाल पंडित,गीता जायल  के  नेतृत्व में  तहसील पदाधिकारी  एवं शहर के आसपास के क्षेत्र के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।   समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले  समता सैनिकों का स्मृति चिन्ह देकर एवं  माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ मैनेजर देवीलाल चौहान को बैंक एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव चुने जाने पर साफ़ा  पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में जालौर, जयपुर, दौसा, झुंझुनू, जोधपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, अलवर, ब्यावर, सिरोही, धौलपुर, फलोदी, सोजतसीटी,  सीकर के समता सैनिक दल के पदाधिकारीयो ने भाग लिया l

 

Post a Comment

0 Comments