दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के
तत्वावधान में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह दिनांक 1-10-2026 को भव्य आयोजन किया
गया। जिसमे सत्यनारायण स्वामी सेवानिवृत्त शिक्षक सरदारशहर को संस्कृत शिक्षा में विशेष
योगदान तथा समाजसेवा,वृद्धजन कल्याण, सामाजिक सांस्कृतिक कला एवं साहित्य के क्षेत्र
में उल्लेखनीय कार्यों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन
और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चूरू द्वारा प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं
शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गणेशदास स्वामी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम
में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अधिकारों, गरिमा एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर
चर्चा की गई। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन
हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर जीवन के लिए समाज
और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर
जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीगण,
जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments