Looking For Anything Specific?

ads header

अतिरिक्त सत्र न्यायधीश द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 307/326/341 तथा 34 के अंतर्गत तीनो अभियुक्तों को दोषमुक्त किया

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । शुक्रवार दिनांक 13 नवंबर 2026 को न्यायलय ने ठोस प्रमाणों के आधार पर आनंद पर्बत निवासी कपिल, कुनाल उर्फ़ नीरज व भीमा को भारतीय दंड संहिता की धारा 307/326/341 तथा 34 के अंतर्गत निर्दोष मानते हुए माननीय श्री शिव कुमार, अतिरिक्त सत्र न्यायधीश ने तीनो अभियुक्तों को ससम्मान दोषमुक्त करने का आदेश पारित किया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह प्रकरण 9 वर्षो से न्यायलय में लंबित था। बहस के दौरान अधिवक्ता रंजन खटुमरिया, कुणाल खटुमरिया तथा वात्सलय चौधरी ने न्यायलय को संतुष्ट किया कि उनके पक्षकारो के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण नहीं बनता।

अधिवक्ता रंजन खटुमरिया इस सम्बन्ध में न्यायलय के समक्ष ठोस प्रमाण भी प्रस्तुत किये । इन प्रमाणों के आधार पर न्यायलय ने तीनो अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया।

Post a Comment

0 Comments