Looking For Anything Specific?

ads header

हम सभी मिल कर सिर्फ़ और सिर्फ़ रैगर प्रत्याशी को ही वोट देंगे- समाजसेवी कृष्ण कुमार सिवाल

 

समाजसेवी कृष्ण कुमार सिवाल की रैगर समाज से अपील

इस बार महासभा की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारों की कमी नहीं लग रही । कई कई पैनल तैयार किए जा रहे हैं । सवाल सिर्फ इतना सा है कि जो लोग पिछले चुनावों में जीत हासिल किए हुए हैं अगर वो लोग इस बार भी चुनाव लड़ रहे है तो उनसे उनका पिछला जनहित कार्य का ब्यौरा जरूर मांगा जाए, साथ ही जो पैनल दिल्ली आकर वोट की अपील करना चाह रहे हैं, वो सभी साथी हर ग्रुप में अपना आधार कार्ड की फोटो डाले ताकि जनता को गुमराह न किया जाए और सीधा यह पता रहे कि चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति रैगर ही है ।

पिछले कई चुनावो में महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव के ख़िलाफ़ लोग चुने गए हैं ! इस बार हम सभी मिल कर सिर्फ़ और सिर्फ़ रैगर प्रत्याशी को ही वोट देंगे ना की किसी वर्मा, सरमा, निगानीय, खन्ना, मल्होत्रा, कमल, सिंगानिया आदि को ।

जब ऐसे लोगों में अपने आप को ही प्रस्तुत करने की क्षमता नहीं है तो फिर ये लोगों की समस्या का निवारण कैसे करवा पाएंगे ??? जो अपना गर्भ ग़ोत्र का ही नहीं है वो किसी का भी नहीं होगा । 🙏जय लक्ष्य जय रैगर समाज



Post a Comment

0 Comments