Looking For Anything Specific?

ads header

शिव राम पार्क में भीषण आग से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची आपदा मित्र की टीम ने संभाला मोर्चा

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । बुद्धवार 11 नवंबर 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे शिव राम पार्क, निलोठी मोड़ स्थित एक भवन में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से उठते घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आपदा मित्र की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने के शुरुआती प्रयास शुरू किए।

आपदा मित्र टीम के सक्रिय सदस्य नवदीप सिंह से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर शिवराम पार्क में जब रेस्क्यू कार्य चल रहा था कि तभी लगभग 12:30 बजे पर आपदा मित्र की तरफ से सूचना प्राप्त हुई कि शिव राम पार्क, निलोठी मोड़ स्थित मकान नंबर 26 में अचानक भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही आपदा मित्र की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पड़ौसी से समर्सिबल पंप चलवाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने के शुरुआती प्रयास शुरू किए और तुरंत फायर विभाग को और डिजास्टर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। फायर टीम के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को पीछे से जीने से उतार लिया गया था और घर के अंदर कोई नहीं था, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

इस दौरान मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, बिजली विभाग , स्थानीय पुलिस PCR एवं DDMA वेस्ट डिस्ट्रिक्ट का स्टाफ पहुंची, और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किये। आपदा मित्र की टीम के सक्रिय सदस्य आपदा सखी नताशा, आपदा सखी बबली, नितिन, कमलदीप व नवदीप सिंह  इन सभी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments