Looking For Anything Specific?

ads header

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक रैली

 


दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया ) । दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की और से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ऐतिहासिक रैली आयोजित की गई, जिसमे भारी भीड़ जुटी । मंच पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुर खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता मौजूद रहे । रैली में सभी नेताओ ने पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को सीधे तौर पर उठाया । राहुल गांधी ने कहा कि— यह भगवान शिव की बारात है, इसमें हर कोई आ सकता है। नतीजातन वोट चोरी और सनातन की रक्षा के लिए आज रामलीला मैदान में छात्र, किसान, नेता, आदिवासी और साधु संत सभी पहुंचे हुए है।


आज सुबह से ही भारत के सभी प्रदेशो से लोगो के झत्थे रामलीला मैदान की और आ रहे थे। भारी बारिश और मैदान में कीचड़ होने के बावजूद लाखों लोगों में लोकतंत्र को बचाने का जोश भरा हुआ था। सडको पर चारो ओर भारी भीड़ थी और नारे गूंज रहे थे। वोट बचाओ, देश बचाओ की मुहिम में लाखों लोग दिल्ली में आकर अपने देश के लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में शामिल हुए । यह रामलीला मैदान की एक ऐतिहासिक रैली थी।

विपक्ष की ओर से रैली में मांग उठाई गई मुख्य मांग हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या पद से हटाया जाना। SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक। चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर की वापसी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक के अधिकार और सम्मान की है, जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है।

Post a Comment

0 Comments