Looking For Anything Specific?

ads header

सरदारशहर : बरड़ासर में विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्रदान-रक्तदान जनजागरूकता कार्यक्रम

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। निकटवर्ती गांव बरड़ासर में गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नेत्रदान रक्तदान जनजागरण अभियान के जिला संयोजक एवं आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान नेत्र संग्रह केंद्र सरदारशहर के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने ग्रामीणों को संबोधित किया।

उन्होंने राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बताया कि विटामिन ए की कमी, आंख में चोट, संक्रमण और जन्मजात विकृति से होने वाले कार्नियल ब्लाइंडनेस को रोका जा सकता है।

नेत्र सुरक्षा के लिए बताए उपाय –

बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, नुकीली वस्तुओं से दूर रखना, आंखों को संक्रमण से बचाना, मोतियाबिंद-ग्लूकोमा का समय पर इलाज, दीपावली पर पटाखों से दूरी, होली पर रासायनिक रंगों से परहेज और आंख में तकलीफ पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता समुन्दर लाल मेघवाल ने भी ग्रामीणों को नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। अंत में नेत्रदान जागरूकता प्रचार सामग्री वितरित की गई।

Post a Comment

0 Comments