दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
हम, भारत के लोग...
कार्यक्रम
संचालक कृष्ण कुमार सिवाल ने बताया कि
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य
बच्चों एवं अभिभावकों को संविधान के
मूल सिद्धांतों, नागरिक कर्तव्यों तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक
करना है । इस
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी
अंबेडकर जी के जीवन
से जुड़ी घटनाओं पर आधारित एक
एकल मंचन भी प्रस्तुत किया
जाएगा , साथ ही बच्चों व
अभिभावकों के लिए ऑन
द स्पॉट इनामो सहित संविधान संबंधी प्रश्नोत्तरी सेशन होगा ।
कार्यक्रम
संयोजक पृथ्वी राज बारोलिया ने इस कार्यक्रम
के मुख्य बिंदु बताए
मुख्य
बिंदु:
॰
शीर्ष 10 प्रतिभागियों को
पुरस्कार 🏆 ।
॰
प्रथम पुरस्कार रुपये 5000/- नक़द + ट्राफ़ी + प्रमाण पत्र
॰
द्वितीय और तृतीय पुरस्कार
रुपये 3000/-और रुपये 2000/- नक़द
+ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
॰
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र
और सांत्वना पुरस्कार
॰
सभी आगंतुकों हेतु नॉन स्टॉप जल-पान की
व्यवस्था ।
आयोजक : कृष्ण सिवाल और पृथ्वीराज बारोलिया
- SGP दिल्ली
इस प्रकार
की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता समाज के बच्चों को संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों
के प्रति सामान्य ज्ञान और व्यापक संवैधानिक संवाद की गहरी समझ को विकसित करने में
मदद करती है। इसके अलावा डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने और शिक्षा
के माध्यम से प्रगति करने के लिए भी प्रेरित करती हैं।


0 Comments