दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
जयपुर। ई एस आई सी
राजस्थान में ओ बी सी
वर्ग के अधिकारियों एवं
कर्मचारियों के कल्याण, समान
अवसर एवं संवैधानिक हितों के संरक्षण के
उद्देश्य से ई एस
आई सी राजस्थान ओ
बी सी वेलफेयर एसोसिएशन
का गठन किया गया है।
डॉ सुनील
धायल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संघ में
7 ऑफिस बेयरर्स एवं 10 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन
संपन्न हुआ। इनमें रामलाल सैनी अध्यक्ष, भीम सिंह चौधरी महासचिव एवं वीरेन्द्र
सिंह कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से
निर्वाचन हुआ।
इसके
साथ ही जयपुर के
बाहर के केन्द्रों, उप
क्षेत्रीय कार्यालयों, मॉडल चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में भी प्रतिनिधियों के
निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण
की गई है।
महासचिव
भीम सिंह चौधरी ने बताया कि
संगठन किसी के विरोध में
नहीं, बल्कि कर्मचारी हित, सामाजिक न्याय एवं समान अवसर के लिए सकारात्मक
और रचनात्मक रूप से कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का
प्रयास रहेगा कि प्रत्येक ओ
बी सी कर्मचारी की
बात को सम्मानपूर्वक उचित
मंच तक पहुंचाया जाए
।


0 Comments