Looking For Anything Specific?

ads header

महात्मा गांधी की जयंती से पहले 1 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया।

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले यानि 1 अक्टूबर 2026 को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत करोल बाग स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सांसद योगेंद्र चांदोलिया जी एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाजपत राय जी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और परिसरों की स्वच्छता केवल एक सरकारी काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। दूसरों की मदद करना और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारे नैतिक मूल्यों और संस्कारों को दर्शाता है।

आज करोल बाग स्थित श्री शिव मंदिर, आर्य समाज रोड, बापा नगर परिसर में विशेषकर युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने, स्वस्थ रहकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद योगेंद्र चांदोलिया जी ने स्वयं श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाजपत राय जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मल्होत्रा जी, मंडल अध्यक्ष मदन खत्री जी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीमति ज्योति बडीवाल जी, श्रवण जलुथरिया जी, गोपाल पिंगोलिया जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments