दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के
तत्वावधान में जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह दिनांक 1-10-2026 को भव्य आयोजन किया
गया। जिसमे फुसाराम स्वामी सामाजिक कार्यकर्ता सरदारशहर को नेत्रदान के लिए लोगों को
प्रेरित करने, रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा
क्षेत्र में मोतियाबिंद ऑपरेशन में लोगों की सहायता करने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 पर जिलास्तरीय समारोह में जिला प्रशासन और सामाजिक
न्याय एवं अधिकारिता विभाग चूरू के द्वारा भव्य समारोह में प्रशस्ति-पत्र पत्र, स्मृति
चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गणेशदास स्वामीसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अधिकारों,
गरिमा एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि
वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि एक सभ्य समाज की पहचान
है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है और
इसे सुनिश्चित करना परिवार, समाज एवं प्रशासन तीनों की संयुक्त जिम्मेदारी है।
उन्होंने
आगे कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। उनके जीवन के अनुभव और संघर्ष
हमें जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। आज की युवा पीढ़ी का यह दायित्व है कि वे अपने घर
के बुजुर्गों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करें, यही हमारी सांस्कृतिक विरासत
है।
अतिथियों
ने समारोह में वृद्धजनों को दुपट्टा, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित अतिथियों ने वृद्धजनों के सम्मान, गरिमा एवं उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने
का आग्रह किया।
इस अवसर पर
जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारीगण,
जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments