दिल्ली, समाजहित
एक्सप्रेस
(रघुबीर
सिंह
गाड़ेगांवलिया)
।
संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के प्रधान प्यारे
लाल कटारिया जी के नेतृत्व
में चण्डीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास श्री संत कुटीर पहुँच कर। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से रोहतक
में निर्माणाधीन संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन के निर्माण को
जल्द पूरा करने के लिए सरकार
से ग्रान्ट लेने, जल्द से जल्द शुरू
करवाने व संस्थान का
दौरा करने की मांग रखी।
प्रधान
प्यारे लाल कटारिया जी ने माननीय
मुख्यमंत्री जी को बताया,
मुख्यमंत्री जी खटीक समाज
के सहयोग से हमारे समाज
ने 2000/ गज जमीन खरीद
कर, इस जमीन पर
दो मंजिल खड़ी कर दी है।
इसमें 34 कमरे व करीब 100 × 35 का
एक होल बन चूका है।
इसमें अभी बहुत काम बाकी है। हमारी टीम आपसे निवेदन करती है कि आप
हमारे संस्थान का दौरा करें।
हमें सरकारी सहायता मुहैया करवाएं। जिससे हम इसका निर्माण
कार्य जल्द से जल्द पूरा
कर, इसमें कोचिंग की कक्षा मेंइस
को जल्दी शुरू कर सकें।
कटारिया
जी ने मुख्यमंत्री जी
बताया कि माननीय मुख्यमंत्री
जी यह संस्थान खटीक
समाज का पहला ऐसा
संस्थान बन रहा है।
इसके शुरू होने से दलित समाज
के होनहार छात्र छात्राओं को IAS _ IPS_ HCS SSC की
कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। जिससे
दलित समाज का स्तर ऊंचा
उठ सकें। मुख्यमंत्री जी ने शिष्ट
मण्ड़ल को जल्दी ही
संस्थान का दौरा करने
व ज्यादा से ज्यादा सहायता
दिलाने का आश्वासन दिया।
इस
अवसर पर प्रधान प्यारे
लाल कटारिया जी, वरिष्ठ उप प्रधान मामराज
बड़गुजर जी, कानुनी सलाहकार एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया जी, महासचिव एवं प्रवक्ता भाई सुरेन्द्र बहल, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी ( नीटा सोलंकी ) कार्यकारिणी सदस्य राजबीर तंवर जी, सुनील कुमार जी भी उपस्थित
थे।
इसके
पश्चात प्रधान जी प्यारे लाल
कटारिया जी के नेतृत्व
में शिष्ट मण्ड़ल माननीय कृष्ण बेदी जी समाज कल्याण
मन्त्री हरियाणा सरकार से चण्डीगढ़ स्थित
उनके आवास पहुँच कर माननीय मन्त्री
कृष्ण बेदी जी से भी
संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन के लिए ग्रान्ट
की मांग रखी। माननीय मन्त्री कृष्ण बेदी जी ने अधिक
से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी ने समस्त
कार्यकारिणी की ओर से
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मन्त्री
जी आभार एवं धन्यवाद किया।

0 Comments