सेवा संकल्प
अभियान के अंतर्गत सुल्तानपुरी में ‘प्लास्टिक फ्री’ कैंपेन के निमित्त जूट बैग का
वितरण
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
सुल्तानपुरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने प्लास्टिक
फ्री कैंपेन के निमित्त स्थानीय नागरिकों को जूट बैग का वितरण कर, पर्यावरण संरक्षण
एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।
अभियान के
दौरान सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने सुल्तानपुरी में नागरिकों को प्लास्टिक के पर्यावरण
एवं स्वच्छता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही दैनिक जीवन में सिंगल
यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य
झोलों को अपनाने तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय सहभागिता
निभाने की अपील की गई।
उन्होंने
आगे कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के संकल्प के साथ सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना से
निरंतर जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा ।
इस अवसर पर
जिला अध्यक्ष विक्रम गुप्ता जी, जिला महामंत्री आनंद चौहान जी, जिला मंत्री शोभित डागर
जी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 Comments