दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
भारत सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत मुंडका में स्थित अभिनंदन वाटिका
में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण सांसद योगेंद्र चांदोलिया
के कर कमलो द्वारा वितरित किये गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गजेंद्र दराल जी, जिला मंत्री सुधीर धनकड़
जी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय
वयोश्री योजना 1 अप्रैल 2017 को उन वरिष्ठ
नागरिकों को सहायक जीवन
यापन उपकरण प्रदान करने के लिए शुरू
की गई थी, जो
उम्र से संबंधित किसी
भी विकलांगता/दुर्बलता से पीड़ित हैं।
राष्ट्रीय
वयोश्री योजना एवं एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता और सहायक उपकरण
प्रदान किए जाते है जिनमे वॉकिंग स्टिक, एल्बो
क्रच, वॉकर/क्रच, ट्राइपॉड/क्वाडपॉड, हियरिंग एड, व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत, चश्मे आदि
शामिल हैं।
यह पहल 60
वर्ष या उससे अधिक उम्र से जुड़ी अशक्तता से पीड़ित जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को भारत
सरकार की एडिप एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके
सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
सबका साथ,
सबका विकास और सेवा के संकल्प के साथ जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी।

0 Comments