Looking For Anything Specific?

ads header

सिविल डिफेंस एवं गृह रक्षक महानिदेशालय की ओर से भारतीय सेना के साथ विशेष पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम

 


गृह मंत्रालय के अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस एवं गृह रक्षक महानिदेशालय की ओर से भारतीय सेना के समन्वय में दिल्ली कैंटोनमेंट में ‘ट्रेन विद योर आर्मी कैंप’ के तहत 50 सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर्स के लिए 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक 3 दिवसीय विशेष पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।

‎इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य सेना की विशेषज्ञता और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक नेटवर्क को जोड़कर आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत-बचाव और नागरिक-सैन्य समन्वय की क्षमता बढ़ाना है।

‎प्रशिक्षण द्वारा सिविल डिफेंस कॉर्प्स के सदस्यों को आपातकालीन स्थितियों, आपदा प्रबंधन और नए सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रखना है।

‎सिविल डिफेन्स के SSO (CD) श्री राहुल सूदन जी  सम्बोधित किया. इसके अलावा श्री सूरज नाथ जी (डिप्टी चीफ वार्डन हेडक्वार्टर) ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

Post a Comment

0 Comments