Looking For Anything Specific?

ads header

ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य का 103वां अवतरण दिवस पर भव्य समारोह

 



दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । देश विदेश में सुविख्यात देवभूमि रामदेवरा (रुणिचा) में दिनांक 14 नवंबर 2026 शनिवार को अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला के तत्वाधान में रैगर समाज की विशाल धर्मशाला के प्रागण में ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य का 103वां अवतरण दिवस रैगर समाज के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा l इसमें मुख्य अतिथि योगेंद्र चांदोलिया (सांसद) होंगे। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ तथा रैगर समाज के श्रृद्धालु नर-नारियों द्वारा श्रृद्धा सुमन अर्पित करने हेतु शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को रात्रि 9 बजे से सत्संग किया जायेगा।

ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य का 103वां अवतरण दिवस पर अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला की कार्यकारिणी की टीम द्वारा 13-14 नवंबर 2026 के कार्यक्रम हेतु रैगर समाज की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ और श्रृद्धालुओ को सपरिवार इष्ट मित्रो सहित सदर आमंत्रित किया है। संस्था द्वारा 13-14 नवंबर 2026 को खाने और रहने की व्यवस्था की जाएगी, इस कार्यक्रम में आने की पहले से सुचना देनी होगी।

अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला की कार्यकारिणी की टीम निरंतर कार्य कर रही है l एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की धर्मशाला के निर्माण व चहुंमुखी विकास में भामाशाहो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है । रैगर समाज के दानी सज्जनों से नम्रतापूर्वक आग्रह करने पर दानदाताओ ने बढ़-चढ़कर उदारतापूर्वक सहयोग राशि दी जिससे रामदेवरा में भव्य धर्मशाला का निर्माण हुआ । आज रामदेवरा आने वाले सभी श्रृद्धालु तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित कमरें वाली आधुनिक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला मौजूद है। यह आधुनिक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास जी महाराज धर्माचार्य की देन है।

अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला की कार्यकारिणी की टीम द्वारा निर्मित रैगर समाज की विशाल धर्मशाला में स्वच्छ प्रांगण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ बाथरूम, स्वच्छ वातावरण और वातानुकूलित कमरे तथा कमरों में बिस्तर, रंगीन टेलीविज़न, AC व पंखों आदि की बढ़िया व्यवस्था है । सत्संग व भण्डारे की सुविधा भी है l

आधुनिक भौतिकवाद की चकाचौंध से बेचैन तथा अशान्त व्यक्ति बाबा रामदेवजी महाराज की पावन भूमि और ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास महाराज जी धर्माचार्य की देन अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला रामदेवरा पर आकर परमशान्ति अनुभव करता है तथा श्रृद्धालु बाबा रामदेवजी महाराज और ब्रह्मलीन साध्वी बालकदास महाराज जी धर्माचार्य के दर्शन करने से उसकी आत्मा जागृत होती है और अद्भुत शक्ति प्राप्त होती है ।

Post a Comment

0 Comments