दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर
सिंह गाड़ेगाँवलिया) ।
अखिल भारतीय रैगर महासभा के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है, और प्रत्याशियों
द्वारा अभी नॉमिनेशन होना बाकी है। जहां एक तरफ देश के कई हिस्सों में ठंड का पारा
लुढ़क रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर चुनावी सरगर्मी बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर सियासी
मैदान में भावी प्रत्याशियों के बीच स्मार्टफोन से जंग शुरू हो गई है।भावी प्रत्याशी,
मतदाताओं से नजदीकी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना रहे हैं। दीवारों की जगह
अब सोशल मीडिया के वॉल पर सियासी नारें उछल रहे हैं।
सामाजिक संगठन
का चुनाव जीतना एक मुश्किल प्रोसेस है जिसमें कई चीज़ें बदलती रहती हैं, लेकिन घबराने
की ज़रूरत नहीं है; बस असरदार तरीके से, स्ट्रेटेजी बनाकर काम करना और वोटर्स का भरोसा
जीतना ज़रूरी है। चुनाव जीतने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं।
चुनाव जीतने
का सबसे आसान रास्ता है—समाज को अमीर और गरीब वर्गों में बाँटना,
भावनाएँ भड़काना, झूठे वादे करना, प्रलोभन देना और फिर जीतने के बाद में समाज को अपने
हाल पर छोड़ देना।
चुनाव जीतना
सबसे कठिन है, लेकिन श्रेष्ठ मार्ग यह है—समाज में एकता कायम करना, समाज का विकास
करना, युवाओं को भविष्य की स्पष्ट राह के लिए दृष्टि देना और पूरे समाज के लिए निष्ठा
और ईमानदारी से काम करना। यही नेतृत्व की असली कसौटी है।
चुनावी मौसम
में भावी प्रत्याशी घर से बाहर निकल कर वोट और समर्थन पाने के लिए जगह जगह घूमते देखे
जा सकते हैं। सभी भावी प्रत्याशियों ने अभी से कैंपेनिंग में अपनी अपनी ताकत झोंक दी
है। इनके समर्थकों के बीच भी फेसबुक-वॉट्सऐप और ट्विटर पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
समर्थकों को
जोड़ने
के
लिए
रोज
बन
रहे
नए
ग्रुप
वहीं
पेनल समर्थकों के लिए रोज
नए-नए वॉट्सऐप ग्रुप
बन रहे हैं। इनमें जो समर्थक हैं
उन्हें पैनल की विचारधारा से
जुड़े लोगों को जोड़ने और
जिले,तहसील व ग्राम अनुसार
ग्रुप बनाने की अपील की
जा रही है। ग्रुप में किसी दूसरे पेनल से जुड़ा समर्थक
आ जाता है तो उसके
कटाक्ष पर उसको ग्रुप
से रिमूव करने का खेल भी
खूब चल रहा है।
सोशल मीडिया
पर
पोस्ट
लाइक,
कमेंट
की
रेस
सभी
सामाजिक पैनल के नेताओं को
जिन पोस्ट पर तारीफ के
कसीदे पढ़ने होते हैं उसका लिंक शेयर करने में चुस्ती दिखाते हैं। फेसबुक व ट्विटर पर
पार्टी के बड़े सामाजिक
नेताओं की रैलियों से
लेकर भाषण के साथ स्थानीय
नेताओं के दौरे की
पोस्ट की पहुंच ज्यादा
से ज्यादा लोगों को पहुंचाने की
रेस चालू दिख रही है। सभी पेनल के नेताओं ने
तेजतर्रार लड़कों को फेसबुक, ट्विटर
और वॉट्सऐप ग्रुप के संचालन के
लिए तैनात किया है।
भावी प्रत्याशी
सोशल
मीडिया
पर
सबसे
ज्यादा
सक्रिय
अखिल
भारतीय रैगर महासभा के चुनाव में
भावी प्रत्याशी सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। सभी पेनल के भावी प्रत्याशियों
ने सोशल मीडिया के लिए पढ़े-लिखे लड़कों को तैनात किया
है। अलग-अलग कैटेगिरी के हिसाब से
ग्रुप बनाए जा रहे हैं।
इनमें कार्यकर्ता का अलग, मीडिया
का अलग और क्षेत्र के
प्रमुख लोगों को जोड़ते हुए
अलग ग्रुप बनाया गया है। इन ग्रुप पर
हर समय अपडेट होता रहता हैं। वहीं कार्यकर्ताओं का अलग ग्रुप
है और इसमें अगले
दिन की प्लानिंग भी
की जाती है।
आगामी
चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि
सामाजिक विकास,
शिक्षा, रोजगार, आत्म-सम्मान और आने वाली
पीढ़ियों के भविष्य पर
विचार करने का अवसर है।
नौजवान, जागरूक होगा, तभी सवाल पूछेगा और अपने अधिकार
पहचानेगा, तभी सामाज में लोकतंत्र मजबूत होगा। अब समय है
जागरूकता का, मतदाताओं की बुद्धि और
विवेक से बदलाव की शुरुआत का!


2 Comments
प्रभावी
ReplyDeletethanks sir
Delete