Looking For Anything Specific?

ads header

अखिल भारतीय रैगर महासभा चुनाव में चतर सिंह रछोया पेनल को दिल्ली से भरपूर सहयोग व समर्थन

 

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । रैगर महासभा, दिल्ली प्रदेश (पंजीकृत) के तत्वावधान में  दिनांक 11 अक्टूबर 2026 रविवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा के आगामी 29 नवंबर 2026 को होने वाले चुनाव के बारे में नांगलोई स्थित श्री शिव मंदिर रैगर धर्मशाला, बी-ब्लाक,फेस-2 नांगलोई, दिल्ली के सभागार में बैठक आयोजित कीं गई, इस बैठक मे क्षेत्रीय रैगर पंचायतो और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों ने शामिल होकर बैठक कीं गरिमा को बढ़ाया. इस बैठक मे उपस्थित सभी महानुभावो ने सर्वसम्मति से हाथ खड़े करके निर्णय लिया कि अखिल भारतीय रैगर महासभा के चुनाव मे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समाजसेवी चतर सिंह रछोया और उनके पैनल के प्रत्याशियों मे श्रीमति सुनीता चांदौलिया और अजय शेरसिया को पगड़ी बांध कर फूलो और नोटों की माला पहनाकर, स्वागत कर उन्हें तन मन धन से पूर्ण सहयोग व समर्थन देकर भारी बहुमत से जिताया जायेगा l

अंत मे रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चेतन पिंगोलिया ने आये हुए महानुभावो का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और सभी को जलपान व भोजन कराया गया l

अजय शेरसिया जी किसी कारणवश नांगलोई नहीं पहुँच पाए तो उनका स्वागत रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश की टीम के सदस्यों द्वारा देव नगर स्थित रैगर चौपाल मे आयोजित संविधान ज्ञान प्रतियोगिता के दौरान पगड़ी बांध कर फूलो की और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया गया वहां सभी ने उनका समर्थन किया l

इस कार्यक्रम में शामिल महानुभावों की उपस्थिति निम्न प्रकार है

रैगर महासभा दिल्ली प्रदेश (पंजी०) के पदाधिकारी  अध्यक्ष_चेतन प्रकाश पिंगोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश  पिपलीवाल,उपाध्यक्ष दलीप बिलोनिया , महासचिव संजय कुमार तौणगरिया, कोषाध्यक्ष खुशहाल सौंकरिया, सचिव टोडरमल संवासिया, उपसचिव वेदप्रकाश भुराड़िया, संजय बन्दरवाल, केशव बोको लिया, प्रेम उज्जीणिया, रवि दौताणिया, संगठन सचिव_योगेन्द्र कुरड़िया, लेखा निरिक्षक सुरेश कांसोटिया ,प्रचार सचिव पुरन पिंगोलिया एवं रैगर महासभा के पूर्व अध्यक्ष_शेरसिंह बसेटिया, हेमन्त मोहनपुरिया, राजेन्द्र खोरवाल और हमारे मुख्य सलाहकार मंहन्त हनुमान प्रसाद उज्जीणिया, प्रहलाद राय सेवलिया, लेखराज डीगवाल, नारायण दास सेवलिया, किशनलाल खटूमरिया, मालाराम सबलाणिया, भगतसिंह पिंगोलिया, झम्मन  पिंगोलिया व रैगर समाज से अन्य लोग जैसे मेघराज चान्दोलिया, सुखराम कांसोटिया, डालचंद सरसुनिया, योगेन्द्र फलवाड़िया, ओमप्रकाश गाडेगावलिया, हेमन्त सबलानिया, बनवारीलाल मोहनपुरिया, देवेन्द्र आलोरिया, कुलदीप बन्दरवाल, कुलदीप पिपलीवाल, दुलीचंद डीगवाल,दलीप रछौया, शिशराम रंगीनियां,  हाकिम राय मोहनपुरिया, रोहतास रछौया, राधाकृष्ण डीगवाल,विजय बारोलिया, प्रदीप जलूथरिया, बाबू धौलिया,विजय खोरवाल, भगवान दास रठाड़िया,मदन खोरवाल, तिलकराज अलूरिया,नवल ओलाणिया, नक्षत्र पिंगोलिया, गगनदीप गुसांईवाल, हेमन्त धनवाड़िया, विपिन मुण्डोतिया, ओमप्रकाश खोरवाल, गोपाल जाजोरिया,भुमि रछौया, कादम्बिरी राजोरिया, ज्योति रछौया, लता पिंगोलिया  एवं भारी संख्या में रैगर समाज के लोगों ने इस बैठक में शिरकत की l

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो की पंचायत के पदाधिकारी

1 जगदीश जलूथरिया, प्रधान मादीपुर रैगर पंचायत , 2 रघुवीर सिंह गाडेगावलिया संरक्षक लक्ष्य रैगर पंचायत दिल्ली,  3 रोहतास बारोलिया  प्रधान_मंगोलपुरी रैगर पंचायत , 4 धर्मपाल बारोलिया  प्रधान  रैगर लक्ष्य पंचायत दिल्ली,   5 ईश्वर लाल दौताणिया प्रधान_आर्दश रैगर पंचायत ,  6 सुभाष सक्करवाल  प्रधान दिल्ली प्रान्तीय रैगर पंचायत, मंगोलपुरी l

Post a Comment

0 Comments