दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस ( रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया ) ।
सीकर। आम आदमी पार्टी, राजस्थान के प्रदेश मीडिया
प्रभारी डॉ. सुनील धायल ने पंचायत चुनावों
के मद्देनज़र ग्रामीण मतदाताओं से अपील की
है कि वे ऐसे
उम्मीदवार को सरपंच चुनें
जो ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह हो
तथा गांव के विकास को
प्राथमिकता देता हो।
डॉ.
धायल ने कहा कि
पंचायतें लोकतंत्र की सबसे बुनियादी
इकाई हैं। सरपंच का चुनाव केवल
किसी व्यक्ति को पद सौंपने
का विषय नहीं बल्कि अगले कार्यकाल में गांव के विकास की
दिशा तय करने का
अवसर है। इसलिए मतदाता जाति, व्यक्तिगत संबंध या अन्य प्रलोभनों
से ऊपर उठकर उम्मीदवार की ईमानदारी, कार्यक्षमता
और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता
को देखें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों
में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, सड़क, सफाई, जल निकासी तथा
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र
लोगों तक पहुँचाना पंचायत
की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। मतदाताओं को ऐसे उम्मीदवार
का चयन करना चाहिए जो इन समस्याओं
के समाधान के लिए गंभीर
हो और पंचायत के
कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखे।
डॉ. धायल ने कहा कि
एक जागरूक मतदाता ही मजबूत पंचायत,
विकसित गांव और जवाबदेह व्यवस्था
की नींव रख सकता है।
इसलिए सभी ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें और गांव के
उज्ज्वल भविष्य के लिए सही
प्रतिनिधि चुनें।


0 Comments