बस्सी नगर
पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला खोलिया ने नामांकन दाखिल
किया, नीलम गुर्जर और चंद्र मोहन मीणा रहे मौजूद।
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) l
बस्सी (जयपुर)। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत बस्सी नगर पालिका में सियासी
सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती निर्मला खोलिया
धर्मपत्नी विकेश खोलिया ने आज बस्सी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र
दाखिल किया।
नामांकन के
इस शुभ अवसर पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा जिला
संगठन सह-प्रभारी श्रीमती नीलम जी गुर्जर, बस्सी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी चंद्र
मोहन जी मीणा सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ता
बंधु उपस्थित रहे।
नामांकन के
बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान निर्मला खोलिया ने कहा
कि बस्सी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से नगर पालिका में भाजपा का परचम लहराएगा और
विकास व सुशासन की नई यात्रा प्रारंभ होगी।
उन्होंने
कहा कि बस्सी में पानी, सड़क, सफाई और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी
जाएगी और नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
भाजपा जिला
संगठन सह-प्रभारी नीलम गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने एक शिक्षित और कर्मठ महिला कार्यकर्ता
को मौका दिया है, पूरा संगठन एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाएगा।
Tags: #Bassi Nagar Palika, #Nirmala
Kholiya, #BJP Bassi, #Rajasthan Nikay Chunav 2026, #Bassi News #Samajhit express

0 Comments