दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (
प्रशिक्षण
का यह दौर आपकी प्रशासनिक क्षमताओं को निखारने का सबसे बेहतरीन अवसर है। विश्वास है
कि अपनी कर्मठता से आप इस पद की गरिमा को नई ऊँचाइयाँ देंगें और आमजन की समस्याओं के
निराकरण में संवेदनशीलता की मिसाल पेश करेंगें ।आपके इस नए सफर की शुरुआत बहुत सुखद
और गौरवमयी हो!
रैगर समाज
की प्रतिभावान बेटी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी निर्मला सिंघाडिया
D/o सुखदेवा राम जी सिंघारिया तोषीना निवासी को राजस्थान सरकार द्वारा उनकी प्रथम नियुक्ति
'सहायक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट (प्रशिक्षण), कोटा' के महत्वपूर्ण पद पर की गई
है। आप अपने इस कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक बारीकियों को कुशलता से सीखते हुए कोटा
जिले के विकास और जन-कल्याण में अपना अमूल्य योगदान देंगी। समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़
ईश्वर से आपके यशस्वी, उज्ज्वल और प्रेरणादायी प्रशासनिक भविष्य की मंगल कामना करता
है।
शाहपुरा विराटनगर
निवासी रैगर समाज के मेधावी युवा पुष्पराज भारती ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)
परीक्षा-2023 में मात्र 23 वर्ष की आयु में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में दूसरी तथा ओवरऑल 143वीं रैंक हासिल की। चयन के बाद उन्हें
चित्तौड़गढ़ में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण के लिए पदस्थापित किया गया है। उनकी
उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़
ईश्वर से आपके यशस्वी, उज्ज्वल और प्रेरणादायी प्रशासनिक भविष्य की मंगल कामना करता
है।
रैगर समाज
के प्रतिभावान लाड़ले, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी महेंद्र जी रैगर,
को राजस्थान सरकार द्वारा उनकी प्रथम नियुक्ति 'सहायक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट
(प्रशिक्षण), सिरोही ' के महत्वपूर्ण पद पर की गई है। आपकी यह उपलब्धि समाज के युवाओं
के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
है। समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़ ईश्वर से आपके यशस्वी, उज्ज्वल और प्रेरणादायी प्रशासनिक
भविष्य की मंगल कामना करता है।

0 Comments