दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 18 रविदास नगर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर कमेटी की ओर से
बाबा रामदेव जी के जागरण का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता नवनीत
कनवाड़िया ने की । जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दरबार में
हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण में बाबा रामदेव जी के जयकारों से वातावरण
भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर
नवनीत कनवाड़िया ने कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव महाराज साम्प्रदायिक एकता और सद्भावना
का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाया और यही वजह है कि उन्हें
36 बिरादरी के लोग पूजते हैं। उन्होंने दीन-दुखियों की मदद करने को मानव धर्म बताया
था। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच मंदिर कमेटी की ओर से नवनीत कनवाड़िया को स्मृति
चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जागरण में
बाबा रामदेव महाराज पर फूलों की माला अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना और आराधना
की। बाबा रामदेव महाराज की महिमा का गुणगान किया गया । भजन गायक मंडली द्वारा गाए गए
भजनों को श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया और झूमने लगे। ।

0 Comments