Looking For Anything Specific?

ads header

हैदराबाद विश्वविद्यालय में विकास क्षितिज का लोकार्पण

 


चर्चित रंगकर्मी और साहित्यकार डॉ.  सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की नवीन कृति विकास क्षितिज का लोकार्पण, प्रवासी मजदूरों के दुख दर्द को रेखांकित करता  एकल नाटक गिरमिटिया को चर्चित रंगकर्मी सुधांशु  कुमार चक्रवर्ती ने मंचित किया, डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को साहित्य और रंगकर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सावित्री बाई फूले सम्मान से सम्मानित।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l हैदराबाद, चर्चित रंगकर्मी और साहित्यकार डॉ.  सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की नवीन कृति विकास क्षितिज का लोकार्पण 18 सितंबर 2026 को हैदराबाद विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सामाजिक विज्ञान के  सभागार में में किया गया। भारतीय प्रवासी  अध्ययन केंद्र ,हैदराबाद विश्वविद्यालय , गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ग्लोबल सुपर 30 अवॉर्ड एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 2026 कार्यक्रम में शिक्षा ,समाज और संस्कृति के विविध आयाम पर केंद्रित  शोधग्रन्थ "विकास क्षितिज "  का विधिवत् लोकार्पण किया गया।

 लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो के सुनीता रानी ,अधिष्ठाता सामाजिक विज्ञान हैदराबाद विश्वविद्यालय,प्रो जी मैरी सुनंदा विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग डॉ बी आर अंबेडकर खुला  विश्वविद्यालय हैदराबाद , प्रो गजेन्द्र पाठक वरिष्ठ प्रोफेसर हिंदी विभाग हैदराबाद विश्वविद्यालय और डॉ सीमा सुरी स्वतंत्र निदेशक मंडल सदस्य सी सी एल भारत सरकार नई दिल्ली और प्रो अजय कुमार साहू प्रमुख ,भारतीय प्रवासी अध्ययन केंद्र हैदराबाद विश्वविद्यालय एवं श्रीप्रकाश सिंह निमराजे  अध्यक्ष  गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ग्वालियर ,डॉ.  इंदू के. वी. हिंदी विभाग केरल विश्वविद्यालय  ,त्रिवेंद्रम , केरल की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को साहित्य और रंगकर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सावित्री बाई फूले सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में  प्रवासी मजदूरों के दुख दर्द को रेखांकित करता  एकल नाटक गिरमिटिया को चर्चित रंगकर्मी सुधांशु  कुमार चक्रवर्ती ने मंचित किया जिसे दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा

Post a Comment

0 Comments