दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
समता सैनिक दल के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दल के राष्ट्रीय सचेतक एवं प्रभारी
राजस्थान बृजेंद्र सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजस्थान राकेश कुमार वर्मा
के निर्देशानुसार यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में 23 सितंबर को हुए महासंघायन एवं
24 सितंबर को स्थापना दिवस पर दिए गए दिशा-निर्देशों पर अमल को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व रहेगा
मौजूद
बैठक में
समता सैनिक दल के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक डॉ. ए.आर. जोशी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक उम्मेद
सिंह गौतम, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. सी.पी. सिंह, राष्ट्रीय सचेतक गुरुचरण सिंह
के निर्देशों के अनुरूप चर्चा होगी।
बैठक में
मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचेतक एवं प्रभारी राजस्थान बृजेंद्र सिंह (दिल्ली), राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राजस्थान राकेश कुमार वर्मा (जयपुर) और प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल
बौद्ध आवश्यक रूप से पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.पी. बौद्ध (झुंझुनूं), राष्ट्रीय सचिव दलाभाई राव (जालौर), राष्ट्रीय
सचिव विनोद कंचन (धौलपुर), राष्ट्रीय सचिव बच्चू सिंह (भरतपुर) भी बैठक में शामिल होंगे।
इन मुद्दों पर होगा फोकस
1.
राजस्थान
में समता सैनिक दल को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना।
2.
दल
हित में सक्रिय और समर्पित सैनिकों को नई जिम्मेदारियां देना।
3.
प्रदेश
के सभी जिलों में दल की शाखाओं का गठन।
4.
संगठन
में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।
महिलाओं को
जोड़ने और सशक्त बनाने के लिए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमला बुगालिया
अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।
इन जिलों के प्रतिनिधि लेंगे भाग : बैठक में जोधपुर, जालौर, बांसवाड़ा,
बाड़मेर, पाली, नागौर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, सिरोही सहित प्रदेश के सभी
जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
#SamataSainikDal
#Jodhpur #Rajasthan #BauddhSamaj #SamajhitExpressNews # राकेश कुमार वर्मा
# डॉ. ए.आर. जोशी # बृजेंद्र सिंह # नवीन कुमार # धर्मपाल बौद्ध # डॉ. सी.पी. सिंह
# गुरुचरण सिंह # दलाभाई राव # विनोद कंचन # बच्चू सिंह # श्रीमती कमला बुगालिया

0 Comments