Wednesday 07 May 2025 2:23 AM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समाजसेवा व शिक्षा के कर्मयोगी श्रद्धेय मास्टर लक्ष्मण सिंह जी अटल को उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l वरिष्ठ नागरिक स्थल, आर्य समाज रोड देव नगर करोल बाग नई दिल्ली में दिल्ली के लोकप्रिय ईमानदार, दूरदर्शी, कर्मयोगी, सदा निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने वाले, सादगी व विनम्रता का प्रतीक मास्टर लक्ष्मण सिंह जी अटल की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 4 मई 2025 को शाम 05 बजे समाज के लोगो द्वारा उनके तैल चित्र पर विधिवत तरीके से पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके कृतित्व को नमन किया।

अपने समय के महान प्रेरणा श्रोत एवम हरदिल अजीज, सादगी व विनम्रता का प्रतीक मास्टर लक्ष्मण सिंह जी अटल की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन् किया और कहा कि ‘मास्टर साहब’ व्यक्ति नहीं, विचारधारा थे। उनका विचार, संस्कार और शिक्षित परिवार की परम्परांए अगली पीढी़ को भी प्ररेणा देती रहेगी। उनकी स्मृति हमारे कार्यों में सदैव जीवित रहेगी। मास्टर जी के पदचिन्हों पर चलना ही उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कुछ वक्ताओं ने बताया कि मास्टर जी ऐसे समय के राजनीतिक दौर से गुजरे, जिस समय समाज शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा था और बापा नगर क्षेत्र समस्याओं से घिरा था। शिक्षा के द्वारा मास्टर जी ने विकास की राह तैयार कर लोगों की सेवा की। उन्होंने बिना भेदभाव के कड़े श्रम से लोगों को शिक्षित कर उनकी सेवा की है। आज समाज में उनकी शिक्षा का प्रभाव दिख रहा है। 

सन 1948 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाए प्रतिबंद के विरोध में सत्याग्रह करने के कारण मास्टर अटल जी को 06 माह का कारावास दिया गया। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय अग्रिम पंक्ति के सक्रिय कार्यकर्त्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया।

मास्टर लक्ष्मण सिंह जी अटल ने सन 1950 में राष्ट्रीय बाल पाठशाला की स्थापना बापा नगर करोल बाग दिल्ली में की थी। दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के मंत्री पद पर1969 -1971 तक रहे। कल्याण संघ दिल्ली के मंत्री पद पर रहे।

दिल्ली नगर निगम के पार्षद के रूप में 1971-1975 व 1977-1980 तक रहे। अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण परिषद दिल्ली सरकार के सदस्य रहे।

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ़ एप्लाइड साइंस दिल्ली विश्वविद्यालय (पूसा) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य पद पर रहे।

पुण्यतिथि के अवसर पर के सी रवि जी, विधायक विशेष रवि जी , प्रधान रामजी लाल बोकोलिया जी (दि.प्रा रै पंचायत),  अनिल कुमार अकरणीया जी (कमांडेंट ITBP), घनश्याम दास सक्करवाल , हंसराज अटल, प्रदीप मोहन चांदोलिया, विजय तोणगरिया, हरिचंद जाजोरिया, खुशहाल चन्द बड़ोलिया, गंगाराम बारोलिया, गोपाल पिंगोलिया, लाजपत घरबारिया, के के सिवाल, जितेन्द्रनाथ मच्छालपुरिया, रामस्वरूप जाजोरिया, पृथ्वी बारोलिया, योगेश्वरी पिपलीवाल, सुनील जगदीश अकारनिया, दुष्यंत कुमार गौतम, दिनेश कुमार, अशोक सिवाल, दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र कुमार अटल, वरिष्ठ नागरिक स्थल में प्रधान जी डी सक्करवाल जी शिव मंदिर सेवा समिति के अंतर्गत निर्माण समिति में संयोजक लक्ष्मी नारायण खट्मरिया जी, बापा नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन पंजीकृत में प्रधान यादराम कनवाडिया जी महामंत्री कपिल सक्करवाल जी कोषाध्यक्ष ललित अटल जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने मास्टर जी के चरणों में अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close