Wednesday 30 April 2025 8:49 PM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

झालावाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती वसुन्धरा राजे जी सिंधिया (विधायक झालरापाटन) का जन्मदिन मनाया

दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l झालावाड़: शनिवार 08 मार्च 2025 को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय बैरवा मोहल्ला मंगलपुरा में स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक झालरापाटन श्रीमती वसुन्धरा राजे जी सिंधिया का जन्म दिन अराध्य देव बाबा रामदेव जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर बच्चों के द्वारा कैक कटवाकर मिठाई वितरित कर श्रीमती वसुन्धरा राजे जी सिंधिया का जन्म दिन मनाया।

इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, स्थानीय पार्षद पंकज शर्मा, स्थानीय पूर्व पार्षद देव बाई बैरवा, पूर्व जिला मंत्री नन्दलाल वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल मेघवाल, गिरिराज मेहरा, घनश्याम रेगर, एस.सी. मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश मेहर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी एस.सी. मोर्चा कुन्दन पंवार, प्रदीप शर्मा, अर्जुन वर्मा, शिवनारायण बैरवा, मनोज बैरवा, मोहनलाल बैरवा, जगदीश बैरवा, कैला प्रसाद बैरवा,, सुरेश वर्मा, कुनाल प्रजापति, तेजप्रकाश आदि कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close