Friday 14 February 2025 6:14 PM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत झालरापाटन के रामगोपाल पाटीदार अध्यक्ष बने

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (राम लाल रेगर) l  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की  बैठक करोंदी वाले बालाजी के मन्दिर गिन्दौर में जिलाध्यक्ष घनश्यामसिंह शक्तावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष घनश्यामसिंह  शक्तावत ने शिक्षक समस्याओं पर  विचार विमर्श कर संघर्ष करने का  ऐलान किया गया। केन्द्रीय सरकार  से आयकर कटौती से राशि बढ़ाने पर की मांग की गई। पिछले नौ वर्षो से राशि नहीं बढ़ाई गई हैं। शिक्षक प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग भी की। एन.पी.एस. का पैसा जो केन्द्रीय सरकार ने रोक रखा है। वह राज्य सरकार को लौटाया जावें। सी.पी.एफ एव जी.पी.एफ. में ब्याज की दरें बढ़ाई जावें। चुनाव कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्रकुमार वर्मा व्याख्याता लावासल झालरापाटन उपशाखा के चुनाव करवाये गये जिसमें 11.00 बजे तक एक ही नामांकन प्राप्त हुआ।

तत्पश्चात 12.00 बजे रामगोपाल पाटीदार प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांवड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। रामगोपाल पाटीदार के नाम का प्रस्ताव भरतसिंह मीणा तथा रमेशचंद मीना द्वारा अनुमोदन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्रकुमार सौगरिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। नवनियुक्त उपशाखा अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार ने सभी को साथ लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में उपाध्यक्ष भरतसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष घनश्यामसिंह शक्तावत, राजेन्द्रकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर, महेन्द्रकुमार सेन, रमेशचन्द मीणा, दुर्गालाल बैरवा, रविन्द्रकुमार सौगरिया, राजाराम शर्मा, राजाराम मीणा, रामगोपाल पाटीदार, धर्मेन्द्र अग्रवाल आदि ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close