Thursday 01 May 2025 10:26 AM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

झालावाड़ कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने जयपुर मीटिंग में हिस्सा लिया।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिह शेखावत के आदेश अनुसार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्नोई एव महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल ने संभाग स्तरीय सेवादल कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में रखी गई, जिसमें कोटा संभाग के अंतर्गत आने वाले झालावाड़ जिले से भी कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया और जिले में संगठन की गतिविधियों और संगठन को जिले में ओर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई, वही सेवादल यंग ब्रिग्रेड और महिला कांग्रेस सेवादल में नई युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने ओर महिलाओं की संगठन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमसिह शेखावत ने निर्देशित किया इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिग्रेड के जिलाध्यक्ष नईम पठान उर्फ लक्की सेवादल यंग ब्रिग्रेड के प्रदेश सचिव प्रबल जैन महिला कांग्रेस सेवादल से रेखा मेहर बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close