Looking For Anything Specific?

ads header

मनोहरपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन मोहनपुरिया जी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । मनोहरपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन जी मोहनपुरिया ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन कर विधिवत चेयरमैन पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक महोदय सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पूरा आयोजन उत्साह, सम्मान और जनभागीदारी से सराबोर रहा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन जी मोहनपुरिया ने मनोहरपुर क्षेत्र की देवतुल्य जनता के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर केवल एक पदभार ग्रहण करने का नहीं, बल्कि मनोहरपुर की जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समर्पित करने का संकल्प है। जनता के विश्वास एवं कांग्रेस पार्टी के भरोसे को सर्वोपरि रखते हुए, मनोहरपुर के विकास, जनसेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।

उन्होंने आगे कहा कि वार्ड 15 की एक बुजुर्ग माता जी (मतदाता) जिन्होंने मुझे निर्विरोध पार्षद बनाया, और मेरे लिए आशीर्वाद स्वरुप अपने घर से पतासे लाई और मेरे घर आकर मुझे खिलाकर मुबारकबाद (तहियत) दी। ऐसे हजारों बुजुर्गों की दुआएं, प्रार्थनायें और मंगलकामनाओं की बदौलत आज मैं इस मुकाम पर पहुँच कर मनोहरपुर नगर पालिका की सेवा करने योग्य बना हूँ।

जनता के विश्वास से मिला दायित्व, जनसेवा के संकल्प के साथ नई शुरुआत।

मनोहरपुर क्षेत्र के विकास, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित।

इस अवसर पर उपस्थित रहे: माननीय विधायक मनीष यादव जी, समस्त जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, नगर पालिका के पार्षदगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक आदि सभी का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments