दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव नहीं
करवाने के विरोध में
चार सूत्री मांगों को लेकर जयपुर
स्थित अखिल भारतीय रैगर महासभा के कार्यालय के
बाहर 08-09 अगस्त 2026 को अलग अलग
जिलों एवं शहरों से आये रैगर
महासभा के सदस्यों/ समाज
चिंतकों ने बैनर और
तख्ती लेकर शांतिपूर्ण धरना
प्रदर्शन किया, इसी दौरान 08 अगस्त को गुलाब सिंह
मण्डावरिया का जन्मदिन था
तो सभी समाज बंधुओ ने केक काटकर
जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे
को केक खिलाया गया। इस दौरान उनके
दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य
की कामना की गई ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल नवल
दोपहर बाद मौके पर पहुंचे एवं
धरना देने वालों से चर्चा करके
ज्ञापन लिया और आश्वस्त किया
कि कल 09 अगस्त 2026 को होने वाली
महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
की मीटिंग में उचित निर्णय लिया जाएगा ।
दूसरे
दिन 09 अगस्त को अखिल भारतीय
रैगर महासभा के कार्यालय पर
स्थित हॉल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की
मीटिंग निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुरू हो गई और
और दो
घंटे की चर्चा के
बाद जो निर्णय लिया
उसे बताने के लिए शंकर
नारोलिया सदस्यों के साथ हॉल
से बाहर आये और धरने पर
बैठे समाज चिंतको को बताया कि
आपकी मांगो पर हमने विचार
कर 29 नवंबर 2026 को चुनाव करवाने
का निर्णय लिया है और चुनाव
अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
धरने
पर बैठे सभी सदस्यों ने रैगर महासभा
के निर्णय का ताली बजाकर
स्वागत किया और मोतीलाल सिंघानिया
व चतर सिंह रछौया ने संयुक्त रूप
से धरना समाप्त करने की घोषणा की।
अखिल
भारतीय रैगर महासभा के कार्यालय के
बाहर धरना देने वालों में समाज चिंतक मोतीलाल सिंघानिया, चतर सिंह रछौया, दयानंद कुरडिया, रामनिवास रैगर, डॉ एस के
मोहनपुरिया, खूबराम सबलानिया, सी ऍम चंदोलिया,
रघुवीर सिंह गड़ेगावलिया, ब्रजमोहन मौर्य, सुखदेव अटल, ओम प्रकाश नागर,
बाबूलाल फुलवारिया, कैलाश बाकोलिया, रोशन जाजोरिया, रामचंद्र जाटोलिया, गोपाल सुकरिया, भूरालाल तगाया, ओमप्रकाश रेगर, सीताराम रेगर, मंजू रेगर, भंवरलाल रेगर, सुनील तंवर, माखनलाल तंवर, भगवान सहाय बंदरवाल, हीरालाल नराणिया, मदन लाल चौहान, कैलाश रेडिया,
उदयलाल आशावारी, भेरूलाल रेगर, राधेश्याम मुसलपुरिया, कमल किशोर खोलिया, गुलाब सिंह मंडावरा, रवि दोतानिया, संजय कुमार बन्दरवाल, कन्हैया लाल, नितिन रछोया, अमित दूदरिया, धीरज
खांडेकर, राधेश्याम हाजियावास, हरिप्रसाद कँवरिया सहित कई जागरूक समाज
जन उपस्थित थे।

0 Comments