दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
राजस्थान रैगर
सुधार संघ (पंजीकृत) रींगस (सीकर)की प्रबंध कार्यकारिणी
के संशोधित विधान के अनुसार चुनाव
दिनांक 6 सितम्बर 2026 को मुख्य निर्वाचन
अधिकारी डॉक्टर रामस्वरूप सेवलिया,सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश कुमार सबल,श्री इन्द्र जीत कुलदीप,एव श्री भवानी
शंकर रचियता द्वारा श्री आत्माराम लक्ष्य छात्रावास रींगस में सम्पन्न हुए। निर्वाचन में सर्व श्री नन्द किशोर मौर्य संस्था अध्यक्ष,श्री भागीरथमल सबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री त्रिभुवन कुमार जलुथरिया उपाध्यक्ष, श्री परमा नन्द वर्मा महासचिव, एव श्री प्रभुदयाल
मुंडोतिया कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये एव मुख्य निर्वाचन
अधिकारी द्वारा पद व गोपनीयता
की शपथ दिलाई गई।
तत्पश्यात
निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा निम्न पदाधिकारीयो को भी मनोनीत
किया गया। सर्व श्री रामकरण जाटोलिया संगठन सचिव, श्री विनोद रछोया प्रचार सचिव,एडवोकेट राजकुमार कुलदीप विधि सचिव,श्री बनवारीलाल रेगर सह सचिव,श्री
अशोक कुमार मुंडोतिया सह कोषाध्यक्ष एवं
श्री रमेश कुमार मोहनपुरिया प्रवक्ता नियुक्त किये गए, तथा पद एवं गोपनीयता
की शपथ दिलाई गई।
चुनाव
कार्यक्रम के दौरान सर्व
श्री कजोड़मल मुंडोतिया, श्री राध्येश्याम मौर्य, रेवती रमन पिंगोलिया, श्री पूरण मल फुलवारिया, श्री
चतर सिंह रछोया, श्री यादराम कनवाडिया, श्री पृथ्वी राज बारोलिया, श्री जितेंद्र कुर्डिया,श्री राजन अटल,श्री विजय कुमार, श्री हरीश रचियता , श्री वेदप्रकाश बारोलिया,श्री सुरेंद्र कुमार पिंगोलिया,श्री मनोहर लाल मुंडोतिया,श्री डालूराम मौर्य ,श्री हरीश रछोया,श्री मदन लाल सहित समाज के अनेक गणमान्य
लोग उपस्थित रहे।
अंत मे अध्यक्ष महोदय
द्वारा सभी का आभार व्यक्त
किया गया।
0 Comments