Wednesday 30 April 2025 10:55 PM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीबिहारराजस्थान

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार सम्मान

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l हाजीपुर , बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी पंडित जय नंदन झा स्मृति समारोह कार्यक्रम के तहत गांधी आश्रम परिसर हाजीपुर (बिहार) में स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की प्रसिद्ध  वामपंथी महिला नेत्री स्व. सुधा बिंदु मित्रा के नाती डॉ.सुधांशु कुमार चक्रवर्ती को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्व.ईश्वर सिंह मस्ताना के पुत्र लाल देव सिंह , स्वतंत्रता सेनानी स्व.राम नारायण राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार,स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम देव सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, शहीद बेनी लाल भगत के पौत्र किशोर कुणाल नक्कू को भी  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री विमल जैन,  उच्च न्यायालय ,पटना के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार ,हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ,वरिष्ठ समाज सेवी अवधेश सिंह,शिक्षाविद डॉ.शिव बालक राय प्रभाकर ,  डॉ. शशि भूषण कुमार , डी.सी.कॉलेज ,हाजीपुर के प्राचार्य डॉ.तारकेश्वर पंडित एवं पंडित जय नंदन झा के पौत्र डॉ. आनंद मोहन झा मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close