Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

लोकदेवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस पर भव्य सामूहिक शोभायात्रा


 दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के करोल बाग के हृदय स्थल में स्थित बिडन पुरा में भगवान विष्णु के कलयुग अवतारी, जन - मन के आराध्य, लोकदेवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज का सबसे प्रतिष्ठित मंदिर परिसर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष रविवार 13 सितम्बर 2026  को रैगर समाज द्वारा लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन उपलक्ष्य पर भव्य झांकियां व ध्वज के साथ में सामूहिक भव्य रथ शोभायात्रा का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया. जिसमें सभी जाति धर्म के लोग बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव जी महाराज का संबंध भले ही राजपरिवार से रहा हो, लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई और गरीबों की सहायता में ही लगा दिया । बाबा रामदेव ने ही सबसे पहले छुआछूत का विरोध किया था । पोकरण क्षेत्र में भैरव नामक राक्षस का आतंक था । बाबा रामदेव ने उसका वध कर रूणीचा बसाया । बाबा रामदेव शासक भी रहे लेकिन उन्होंने राजा बनकर नहीं अपितु जनसेवक बनकर गरीबों, दलितों, असाध्य रोगग्रस्त रोगियों व जरुरत मंदों की सेवा की । हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक बाबा रामदेव ने अपने अल्प जीवन के तेंतीस वर्षों में वह कार्य कर दिखाया जो सैकडो वर्षों में भी होना सम्भव नहीं था । बाबा रामदेव को 36 कौम के लोग पूजते है, क्योंकि बाबा ने सामजिक समरसता का संदेश विश्व में दिया था ।

Post a Comment

0 Comments