Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हरिद्वार में रैगर धर्मशाला का शिलान्यास कार्यक्रम

 

रैगर धर्मशाला के नव-निर्माण हेतु हरिद्वार में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया .

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l हरिद्वार में रैगर धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा वीरवार 07 मई 2026 को बिड़ला रोड, हरिद्वार पर स्थित रैगर धर्मशाला के नव-निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चांदोलिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही इस समारोह में काफी संख्या में समाज के सम्मानित गणमान्य जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रैगर धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार धोलखेड़िया जी ने की

आस्था की पावन धरती हरिद्वार में आचार्य और विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच रैगर धर्मशाला के नव-निर्माण हेतु सांसद योगेन्द्र चांदोलिया जी भामाशाह सेठ स्वर्गीय श्री भंवर लाल जी नवल की धर्मपत्नी श्रीमति कौशल्या देवी नवल सुपुत्र नरेंद्र नवल छोटी खाटू हाल निवासी अमेरिका के कर कमलो द्वारा शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के उपरांत मौजूद समाज के लोगो में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद योगेन्द्र चांदोलिया जी ने अपने सम्बोधन में रैगर धर्मशाला ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस पुनीत कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भामाशाहो के सहयोग से भव्य धर्मशाला बनाई जाएगी। उन्होंने धर्मशाला निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि धर्मशाला बनने के बाद जो लोग अपने परिजनों के फूल विसर्जित करने के लिए आते है उनको हरिद्वार में ठहरने की अच्छी सुविधा मिलेगी।

रैगर धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि योगेन्द्र चांदोलिया जी भामाशाहो का स्वागत किया गया

 

Post a Comment

0 Comments