Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तम स्वास्थ्य के लिए ये जरुरी टिप्स

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । दैनिक जीवन की भागदौड़ में अक्सर लोग स्वास्थ्य के प्रति भारी लापरवाही करते है। समय पर भोजन नहीं करना या बाजार का भारी या तला-भुना खाना खा लेते है, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अधिक व्यस्त रहने के कारण नियमित व्यायाम नहीं कर पाते, तो हमारा शरीर बीमार हो जाता है। 

उत्तम स्वास्थ्य केवल बीमारियों से मुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ रहने की स्थिति है।

स्वस्थ रहने के मुख्य नियम :

संतुलित आहार: ताजी सब्जियां, फल और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। अधिक नमक, चीनी और पैक्ड फूड से बचें।

नियमित व्यायाम: उम्र और क्षमता के अनुसार रोज़ाना 30 से 60 मिनट योग, सैर या कसरत करें।

पर्याप्त नींद: शरीर और दिमाग को तरोताज़ा रखने के लिए हर रात 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें।

साफ-सफाई: खाना खाने से पहले और बाहर से आने पर हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। साफ और सुरक्षित पानी पिएं।

 

डिस्क्लेमर: यह खबर सिर्फ जागरूकता के लिए है। यदि आप किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के बारे में जानना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments